Market This Week: हफ्ते भर बाज़ार गिरा, लेकिन इन स्टॉक्स ने कराई तगड़ी कमाई!
कमजोर विदेशी संकेतों और बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद, इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में कई छोटे स्टॉक्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां प्रमुख इंडेक्स 1% से ज्यादा के नुकसान के साथ बंद हुए, वहीं 40 से ज्यादा स्टॉक्स में 10% से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली, जिसमें से 10 स्टॉक्स ने तो 20% या उससे ज्यादा का रिटर्न दिया है।
इस हफ़्ते बाज़ार का हाल
सप्ताह के दौरान, बाजार में गिरावट हावी रही:
- सेंसेक्स 1,070 अंक या 1.3% की गिरावट के साथ 81,119 के स्तर पर बंद हुआ।
- वहीं, निफ्टी 50 में 284 अंक यानी 1.13% की गिरावट रही और इंडेक्स 24,719 के स्तर पर बंद हुआ।
- सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 3%, सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 2.3% और एफएमसीजी सेक्टर इंडेक्स में 2% की गिरावट दर्ज की गई।
लार्जकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी लगभग 1% का नुकसान हुआ, हालांकि स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग फ्लैट रहा।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी, घरेलू निवेशकों का सहारा
यह लगातार चौथा हफ्ता रहा जब विदेशी निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार में शुद्ध बिकवाल साबित हुए। इस हफ्ते उन्होंने ₹1,246 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की।
इसके विपरीत, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने अपनी खरीदारी जारी रखी और शुद्ध रूप से हफ़्ते के दौरान ₹18,637 करोड़ की खरीद की, जिसने बाज़ार को कुछ हद तक सहारा दिया।
इन स्टॉक्स ने कराई इस हफ़्ते कमाई
बाजार में गिरावट के बावजूद, कई स्टॉक्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है:
- हफ्ते के दौरान 40 से ज्यादा स्टॉक्स 10%से ज्यादा बढ़े हैं।
- इनमे से 10 स्टॉक्स में 20% या उससे ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।
- सबसे ज्यादा बढ़ने वाले स्टॉक्स में Advait Energy Solutions (28%), RattanIndia Enterprises और SMC Global (25% से ज़्यादा) शामिल हैं।
- GOCL Corp, Suratwwala Business Group, Motisons Jewellers और Electrosteel Castings में भी 20% से ज़्यादा की बढ़त रही है।
- हफ़्ते में 10% से ज़्यादा बढ़त दर्ज करने वालों में GE Power, NELCO, VIP Industries, NIBE, Manappuram Finance प्रमुख हैं।
वहीं 5 स्टॉक्स में 10% या उससे ज्यादा की गिरावट भी दर्ज हुई है। साथ यह भी दर्शाता है कि बाजार में अस्थिरता के बावजूद सही स्टॉक्स का चुनाव निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।