ब्रेकआउट स्टॉक्स: एशियन पेंट्स और कल्याण ज्वेलर्स में तेज़ी के संकेत, जानें अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल!

हाल के दिनों में एशियन पेंट्स और कल्याण ज्वेलर्स के शेयरों में मजबूती देखि गई है। दोनों स्टॉक्स लंबे समय बाद एक अहम तकनीकी स्तर, 200-डे मूविंग एवरेज (200-DMA), के करीब पहुंच गए हैं। एशियन पेंट्स का शेयर आठ महीने बाद ₹2,447 के 200-DMA के पास पहुंचा, जबकि कल्याण ज्वेलर्स करीब छह महीने बाद ₹595 के 200-DMA रेजिस्टेंस को टेस्ट करता दिखा। 200-DMA एक महत्वपूर्ण संकेतक है जो स्टॉक की लंबी अवधि की चाल को दर्शाता है; आम तौर पर इसके ऊपर ट्रेडिंग को पॉजिटिव और नीचे ट्रेडिंग को नेगेटिव माना जाता है।

एशियन पेंट्स (Asian Paints)

  • मौजूदा भाव: ₹2,445
  • संभावित टारगेट: ₹2,755
  • तेज़ी की संभावना: 12.2%

सपोर्ट स्तर: ₹2,420, ₹2,350, ₹2,305 रेजिस्टेंस स्तर: ₹2,488, ₹2,542, ₹2,670

स्टॉक की स्थिति:

जून के निचले स्तर से अब तक एशियन पेंट्स में 12% से ज्यादा कि बढ़त देखि गई है। पिछले छह महीने से यह शेयर ₹2,198 के आसपास मौजूद 100-मंथ मूविंग एवरेज(100-MMA) पर सपोर्ट पाता रहा है। यह स्तर स्टॉक के लिए एक मजबूत नींव कि तरह काम कर रहा है और आज तक कभी भी इसके नीचे क्लोजिंग नहीं दी गई है। 

अब जैसे ही शेयर 200-DMA के पास पहुंचा है, इसे ₹2,488 और ₹2,542 के स्तर पर रुकावट देखि जा सकती है। अगर ये रुकावटें पार होती हैं, तो ₹2,670 और फिर ₹2,755 (100-वीक मूविंग एवरेज) तक का रास्ता खुल सकता है। नजदीकी सपोर्ट ₹2,420 और ₹2,350 पर है, जबकि मज़बूत सपोर्ट ₹2,305 पर माना जा रहा है। जब तक स्टॉक ₹2,305 के ऊपर बना रहता है, तब तक ट्रेंड पॉजिटिव माना जाएगा।

कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers)

  • मौजूदा भाव: ₹578
  • संभावित टारगेट: ₹730
  • तेज़ी की संभावना: 26.3%

सपोर्ट स्तर: ₹540, ₹525 रेजिस्टेंस स्तर: ₹591, ₹613, ₹637, ₹657, ₹670

स्टॉक की स्थिति:

कल्याण ज्वेलर्स का शेयर अब दूसरी बार 200-DMA को पार करने कि कोशिश कर रहा है। इससे पहले फरवरी 2025 में वह इस रेजिस्टेंस को पार नहीं कर पाया था। 23 जून 2025 को ₹502 का निचला स्तर बनाने के बाद अब तक स्टॉक में 17% की रिकवरी आ चुकी है।

अब यह सिर्फ 200-DMA नहीं,बल्कि ₹591 के 50-वीक मूविंग एवरेज (50-WMA) के भी सामने है, जो कि एक और मजबूत रुकावट है। इसके ऊपर ₹613 का अगला बड़ा रेजिस्टेंस है। जब तक ₹591-₹613 का जोन पार नहीं होता, तब तक इसमें गिरावट का खतरा बना रहेगा। हालांकि, ₹525 से ऊपर बने रहने तक ट्रेंड पॉजिटिव रहेगा। सपोर्ट ₹540 और ₹525 पर मौजूद हैं। अगर ऊपर की तरफ ब्रेकआउट होता है तो ₹637, ₹657 और ₹670 के स्तरों पर रुकावट के बाद स्टॉक ₹730 तक भी जा सकता है।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण तकनीकी चार्ट पर आधारित है और केवल जानकारी के उद्देश्य से है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।