पिछले हफ्ते शेयर बाजार में आई गिरावट का बड़ा असर देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों पर भी देखने को मिला। इनमें से 8 दिग्गज कंपनियों के कुल मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण ) में ₹1,65,501.49 करोड़ की भारी कमी दर्ज की गई। इस दौरान HDFC बैंक को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।
बाज़ार का हाल और प्रमुख नुकसान
- HDFC बैंक: ₹47,075.97 करोड़ घटकर ₹14,68,777.88 करोड़।
- ICICI बैंक: ₹30,677.44 करोड़ घटकर ₹10,10,375.63 करोड़।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज़: ₹21,516.63 करोड़ घटकर ₹19,31,963.46 करोड़।
- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): ₹18,250.85 करोड़ घटकर ₹7,07,186.89 करोड़।
- हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL): ₹16,388.4 करोड़ घटकर ₹5,44,893.71 करोड़।
- भारती एयरटेल: ₹15,481.22 करोड़ घटकर ₹10,50,413.33 करोड़।
- एलआईसी: ₹13,693.62 करोड़ की गिरावट के साथ ₹5,93,379.66 करोड़।
- बजाज फाइनेंस: ₹2,417.36 करोड़ घटकर ₹5,80,052.09 करोड़।
इन कंपनियों को हुआ फायदा
बाजार की गिरावट के बीच कुछ कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया:
- टाटा कसल्टेंसी सर्विसेज(TCS): इसका मार्केट कैप ₹22,215.06 करोड़ बढ़कर 12,47,190.95 करोड़ हो गया।
- इन्फोसिस:इसकी वैल्यू में भी ₹15,578.3 करोड़ की बढ़त हुई और अब इसका मार्केट कैप ₹6,65,318.03 करोड़ पर पहुंच गया है।
टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियाँ (क्रम से)
गिरावट के बाद भी, ये कंपनियां देश की सबसे मूल्यवान फ़र्मों में बनी हुई हैं:
- रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड
- HDFC बैंक
- TCS
- भारती एयरटेल
- ICICI बैंक
- SBI
- इंफोसिस
- LIC
- बजाज फाइनेंस
- HUL
यह दिखाता है कि बाजार की अस्थिरता का असर बड़े खिलाड़ियों पर भी पड़ता है, लेकिन कुछ कंपनियां अपनी मजबूत स्थति के कारण विपरीत परिस्थतियों में भी बढ़त हासिल कर लेती हैं।