Bajel Projects को ₹400 करोड़ से अधिक का मेगा ऑर्डर मिला, शेयर पर रहेगी नज़र!
पावर ट्रांसमिशन और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की प्रमुख कंपनी Bajel Projects Ltd. को एक बड़ा बूस्ट मिला है। कंपनी ने शनिवार को जानकारी दी कि उसे पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ओग इंडिया लिमिटेड (PGCIL) से ₹400 करोड़ से अधिक का एक अल्ट्रा- मेगा पावर ट्रांसमिशन ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर PGCIL के स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) MEL पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड की ओर से दिया गया है।
यह बड़ा प्रोजेक्ट Bajel Projects की बढ़ती विशेषज्ञता और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को सफलतापूर्वक संभालने की क्षमता को दर्शाता है। यह ऑर्डर भारत की ट्रांसमिशन क्षमता को मजबूत करने से संबंधित है और इसमें कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
प्रोजेक्ट के मुख्य कार्य
- 400kV D/c ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण: लगभग 138 किलोमीटर लंबी यह लाइन Mahan (Existing Bus) से Rewa PS (PG) तक जाएगी। इसमें Quad ACSR/AAAC/AL59 मूस समकक्ष कंडक्टर्स का उपयोग किया जाएगा।
- Rewa (PG) में 400kV सबस्टेशन बे का विस्तार: यह विस्तार कार्य मध्य प्रदेश में स्थित Mahan Energen Limited जनरेटिंग स्टेशन से विद्युत निकासी की ट्रांसमिशन प्रणाली से जुड़ा हुआ है।
शेयर का प्रदर्शन
शुक्रवार को Bajel Projects Ltd का शेयर 0.31 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ ₹202 पर बंद हुआ। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 32.92 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस नए और बड़े ऑर्डर के मिलने के बाद सोमवार के कारोबारी सत्र में कंपनी के शेयर पर निवेशकों की खास नजर रहेगी।