भारत डायनेमिक्स (BDL): FY25 में राजस्व दोगुना, पर मुनाफे में कमी; दमदार ऑर्डर बुक से भविष्य मजबूत

रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी, भारत डायनेमिक्स (DBL) ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में मिलाजुला प्रदर्शन किया है। जहां एक ओर कंपनी का राजस्व एक साल पहले के मुकाबले दोगुना हो गया, वहीं मुनाफे में अपेक्षित वृद्धि नहीं दिखी। हालांकि, मजबूत ऑर्डर बैकलाग भविष्य के लिए कंपनी की दमदार राजस्व क्षमता को दर्शाता है। 

वित्तीय प्रदर्शन पर एक नज़र

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में BDL का राजस्व सालाना आधार पर 108 प्रतिशत बढ़कर ₹1,770 करोड़ रहा। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर भी इसमें 112 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई। पूरे वित्त वर्ष 2025 की बात करें तो कंपनी का सालाना राजस्व 42 प्रतिशत बढ़कर लगभग ₹3,345 करोड़ पर पहुँच गया। यह वृद्धि बेहतर क्रियान्वयन गति के कारण संभव हुई। हालांकि, इस शानदार राजस्व वृद्धि के बावजूद कंपनी का मुनाफा औसत से कम रहा, जो कुछ चुनौतियों की ओर इशारा करता है। 

मजबूत ऑर्डर बुक और भविष्य की संभावनाएं

BDL के पास ऑर्डर और बैकलाग काफी मजबूत है, जो आगे चलकर मजबूत राजस्व की संभावना पैदा करते हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में ₹6,660 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए।इन ऑर्डरों में मुख्य रूप से मध्यम रेंज की सरफेस-टु-एयर मिसाइलों (MRSAM)  से संबंधित सौदे शामिल थे, साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों को हथियारों की आपूर्ति से भी ऑर्डर बुक को मजबूती मिली। इनमें अस्त्र MK2 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, MRSAM और क्विक रिएक्शन SAM (QRSAM) के बड़े ऑर्डर शामिल हैं।

चुनौतियाँ और आगे की राह

दमदार ऑर्डर बुक के बावजूद BDL को कुछ आपूर्ति शृंखला (Supply Chain) की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण कुछ आर्डरों को पूरा करने में विलंब हुआ है। यह समस्या पिछले दो-तीन साल से बनी हुई है, खासकर युद्ध प्रभावित देशों जैसे रूस और इजराइल से कुछ महत्वपूर्ण पुर्जों की निर्भरता के कारण। हालांकि एन्टिक स्टॉक ब्रोकिंग का मानना है की अब ये चुनौतियां धीरे-धीरे कम हो रही हैं, और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी 30 प्रतिशत की राजस्व वृद्धि दर्ज कर सकती है। 

शेयर प्रदर्शन और विश्लेषकों की राय

BDL का शेयर हाल के समय में काफी चर्चा  में रहा है। यह शेयर महज तीन महीने में 93 फीसदी तक चढ़ा है , जो निवेशकों के उत्साह को दर्शाता है। वर्तमान में, यह शेयर अपने पाँच वर्षीय औसत 34 गुना के मुकाबले 54 गुना के आसपास कारोबार कर रहा है। ब्रोकरों का मानना है की कंपनी के लिए क्रियान्वयन की रफ्तार को बढ़ाना बेहद जरूरी है ताकि वह अपने मजबूत ऑर्डर का पूरा लाभ मिल सके। विश्लेषक मध्यावधि से दीर्घावधि नजरिए से इस शेयर पर सकारात्मक बने हुए हैं। लेकिन अल्पावधि में तेजी सीमित रह सकती है, खासकर मौजूदा उच्च मूल्यांकन के कारण 

यह स्थिति दर्शाती है कि BDL के लिए भविष्य उज्ज्वल है, बशर्ते वह आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं को पार कर सके और अपने ऑर्डरों को समय पर पूरा कर सके।