डिफेंस कंपनी का चौंकाने वाला प्रदर्शन: घाटे के बावजूद 2 दिन में 29% उछला शेयर!

स्मालकैप डिफेंस कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलाजी ने मार्च 2025 तिमाही में भरी घाटा दर्ज किया, लेकिन इसके बावजूद पिछले दो कारोबारी सत्रों में इसके शेयरों में आश्चर्यजनक रूप से 29% कि तेजी आई। शुक्रवार को कमजोर बाजार में भी कंपनी का शेयर 20% उछलकर अपर सर्किट पर पहुँच गया। इस तेजी कि वजह आर्डर टाइमलाइन में बदलाव और सरकारी खर्च में देरी से कंपनी को Q4 में ₹25.7 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में  ₹10.3 करोड़ का मुनाफा था। हालांकि शेयर अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से 54%तक रिकवर कर चुका है। कंपनी प्रबंधन ने भारतीय ड्रोन उद्योग में मंदी और सरकारी खरीद में देरी को घाटे का कारण बताया है, लेकिन बाजार में मांग अभी बनी हुई है। 

घाटे के बावजूद शेयर में उछाल :आइडियाफोर्ज टेक्नोलाजी ने Q4FY25 में ₹25.7 करोड़ का घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹10.3 करोड़ का मुनाफा था। 

दो दिन में 29% कि तेजी : भारी नुकसान के बावजूद पिछले दो ट्रेडिंग सत्रों में शेयर में 29% कि तेजी आयी है। कमजोर बाजार में भी शुक्रवार को शेयर 20% बढ़कर ₹463.20 पर अपर सर्किट लगा गया। शेयर 7 अप्रैल 2025 के 52-सप्ताह के निचले स्तर ₹301 से 54% तक रिकवर कर चुका है।

आय में भारी गिरावट: मार्च तिमाही में कंपनी की आय 80% गिरकर ₹20.3 करोड़ रह गई।
EBITDA में भी नुकसान: कंपनी को EBITDA में ₹17.41 करोड़ का नुकसान हुआ।
प्रबंधन का स्पष्टीकरण: कंपनी प्रबंधन ने ड्रोन उद्योग में मंदी और सरकारी खरीद में देरी को घाटे का कारण बताया।
बढ़ता ट्रेडिंग वॉल्यूम: शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम 10 गुना से ज्यादा बढ़ गया।