टाटा ग्रुप के इस शेयर में 3% की तेज़ी, जेपी मॉर्गन ने दिया 16% अपसाइड का संकेत
बुधवार को बाजार खुलते ही टाटा ग्रुप कि दिग्गज होटल कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। सुबह के सत्र में यह शेयर 3% बढ़कर ₹786 के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। पिछले तीन महीनों से सुस्त चल रहे इस शेयर में आज कि तेजी के पीछे वैश्विक ब्रोकरेज जेपी मार्गन को प्रमुख कारण माना जा रहा है। भले ही साल 2025 में शेयर 13% तक गिर चुका हो, लेकिन अब ब्रोकरेज शेयर में दमदार रिकवरी कि बात कर रहा है।
जेपी मॉर्गन ने दी 'ओवरवेट' रेटिंग, टारगेट ₹890
जेपी मार्गन ने इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के शेयर पर "ओवेरवेट" की रेटिंग दी है। इसके साथ ही, ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹890 का टारगेट प्राइस तय किया है। मंगलवार के बंद भाव ₹764 से देखे तो यह टारगेट 16% कि संभावित तेजी कि ओर इशारा करता है।
ब्रोकरेज की इस सकारात्मक टिप्पणी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं, जो कंपनी के भविष्य के ग्रोथ आउटलुक को लेकर उनके भरोसे को दर्शाते हैं:
- भविष्य की ग्रोथ पर सकारात्मक: जेपी मार्गन इंडियन होटल्स कंपनी के भविष्य कि ग्रोथ को लेकर बेहद सकारात्मक है।
- गिरावट अस्थायी: ब्रोकरेज का कहना है कि इंडियन होटल्स के शेयरों में आई हालिया गिरावट अस्थाई है और शेयर आने वाले समय में वापसी करेगा।
- रेवेन्यू और रूम डिमांड में सुधार: जेपी मॉर्गन उम्मीद कर रहा है कि चालू वित्तीय वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू पर अवेलेबल रूम (RevPAR) ग्रोथ और बेहतर होगी। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026 के जून तिमाही (पहली तिमाही) में कंपनी के रूम डिमांड में सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं।
- बड़े लक्ष्य समय से पहले हासिल: इंडियन होटल्स कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2030 के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित किए हैं, जिनके बारे में ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी उन्हें समय से पहले ही हासिल कर लेगी।
- ROCE में बढ़ोतरी: ब्रोकरेज ने संभावना जताई है कि वित्तीय वर्ष 2028 तक इंडियन होटल्स कंपनी का ROCE (रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड) 19% के पार चला जाएगा।
- मैनेज्ड होटल की संख्या में वृद्धि: कंपनी के मैनेज्ड होटलों की संख्या में लगातार वृद्धि जारी है, जो इसके विस्तार को दर्शाता है।
- EBITDA मार्जिन में सुधार: ब्रोकरेज के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2028 तक कंपनी का EBITDA मार्जिन 100 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 36% से आदिक हो सकता है।
इंडियन होटल्स: एक नज़र में
इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड टाटा ग्रुप कि प्रतिष्ठित कंपनी है जिसका मार्केट कैप ₹111,383 करोड़ है। यह कंपनी भारत सहित 12 देशों में होटल और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ा व्यवसाय करती है। कंपनी के पास कुल 335 से अधिक होटल हैं, जो इसकी व्यापक उपस्थिति को दर्शाते हैं।
जेपी मॉर्गन की यह रिपोर्ट निवेशकों के लिए इंडियन होटल्स के शेयर में दिलचस्पी बढ़ाने वाली हो सकती है, खासकर ऐसे समय में जब हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रिकवरी की उम्मीदें बढ़ रही हैं।