बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। शेयर इंट्रा डे में 7% तक गिरकर ₹452.50 पर पहुँच गया। इस दौरान करीब 7.6 करोड़ शेयरों की बड़ी ब्लॉक डील्स हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी की प्रमोटर वेदांता ग्रुप अपनी हिस्सेदारी ₹7,500 करोड़ में बेचने की तैयारी में है, जिसका असर शेयर पर दिख रहा है। 

क्या हुआ हिंदुस्तान जिंक के शेयर में? 

17 जून को हिंदुस्तान जिंक का शेयर ₹506.60 के ऊपरी स्तर पर था, लेकिन अब वहाँ से करीब 11% की गिरावट आ चुकी है। इस गिरावट के चलते अब दो महीने बाद अपने एक अहम तकनीकी सपोर्ट लेवल को टेस्ट कर रहा है। 

हिंदुस्तान जिंक की वर्तमान स्थिति:
  • मौजूदा प्राइस: ₹457
  • तेजी की संभावना: 20.4%
  • नीचे जाने का रिस्क: 18%
टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

शेयर डेली चार्ट के मुताबिक,₹456 का स्तर एक अहम ट्रेंड लाइन सपोर्ट है। इसके बिल्कुल पास 20-दिन का मुविंग एवरेज (20-DMA) भी ₹459 के आसपास है। 

  • तेजी का संकेत: जब तक शेयर इन दोनों लेवल्स (₹456 और ₹459) के ऊपर बना रहता है, तब तक तकनीकी रूप से थोड़ी सावधानी के साथ तेज़ी का रुख बना रह सकता है।
  • गिरने का खतरा:लेकिन, अगर शेयर ₹456 से नीचे बंद होता है, तो गिरावट और बढ़ सकती है। 

बुधवार को शेयर ₹457 पर बंद हुआ, जो ठीक अपने सपोर्ट के पास है।

अहम सपोर्ट लेवल्स:
  • ₹456: पहला और सबसे अहम रिपोर्ट। 
  • ₹444: यह 200-दिन के मूविंग एवरेज (200-DMA) के पास एक और अहम सपोर्ट है।
  • ₹428: पिछली बार शेयर इसी स्तर के पास लो बना चुका है, जो अब फिर से महत्वपूर्ण हो गया है।
  • ₹420: 100-दिन का मूविंग एवरेज।
  • ₹403: 100-सप्ताह का मूविंग एवरेज । 
  • ₹375: संभावित निचला स्तर अगर बड़ी गिरावट आती है। 

अगर शेयर ₹456 और ₹444 के ऊपर टिकता है, तो उसमें सुधार की उम्मीद की जा सकती है। अगर शेयर कमजोर होता है और ₹456 से नीचे बंद होता है, तो यह ₹420, ₹403 और यहां तक कि ₹375 तक गिर सकता है।

ऊपर जाने की संभावनाएं (रेजिस्टेंस लेवल्स)

अगर शेयर फिर से रिकवर करता है तो:

  • ₹489: यह पहली बड़ी रुकावट (रेजिस्टेंस) बनेगा।
  • ₹505 और ₹530: अगर ₹489 का स्तर पार होता है, तो शेयर इन स्तरों तक जा सकता है।
  • ₹550: इन सभी रेज़िस्टेंस लेवल्स को पार करने पर शेयर ₹550 तक भी पहुंच सकता है। 

निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे इन तकनीकी लेवल्स पर ध्यान दें और किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।