शेयर बाजार लाइव: सुस्त शुरुआत के आसार, RBI के फैसले और इन 11 स्टॉक्स पर रहेगी निवेशकों की नज़र
आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रह सकती है, क्योंकि सुबह Gift Nifty में 14 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,847 पर था। अमेरिकी नौकरियों के आंकड़े आने से पहले एशियाई बाजार भी सतर्क दिख रहे है। जापान का निक्केई 0.31 ऊपर रहा, जबकि चीन का CSI 300 करीब 0.3% नीचे रहा।
वैश्विक बाजारों का हाल: अमेरिकी गिरावट और मस्क-ट्रंप विवाद
गुरुवार की रात को वॉल स्ट्रीट में गिरावट देखने को मिली। टेस्ला के शेयर 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए, क्योंकि एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच विवाद गहरा गया है। ट्रम्प ने मस्क की सरकारी डील्स खत्म करने की धमकी दी है। इस गिरावट के चलते S&P 500 करीब 0.53% और डाउ जोंस 0.25% नीचे बंद हुए।
भारतीय बाजार में मज़बूती, अब RBI पर फोकस
गुरुवार को भारतीय बाजार में मजबूती देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 81,442.04 पर बंद हुआ और निफ्टी 130 अंक बढ़कर 24,750.9 पर पहुंचा। हालांकि, अब बाजार की सारी नजरें RBI की मौद्रिक नीति पर हैं, जहां आज ब्याज ड्रोन पर फैसला आएगा। बाजार को लगातार तीसरी बार 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की उम्मीद है। यदि ऐसा होता है, तो इसका असर की सेक्टरों पर दिखेगा।
आज इन 11 स्टॉक्स पर रहेगी खास नज़र:
- बजाज फिनसर्व: प्रमोटर कंपनियां जमनालाल संस और बजाज होल्डिंग्स आज करीब 1.94% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेचेंगी। ये डील ये डील ₹1,880 प्रति शेयर के बेस प्राइस पर होगी, जो गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस से 3.3% कम है।
- भारत इलेक्ट्रॉनिक :इस डिफेंस कंपनी को मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स से ₹2,323 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर भारतीय नौसेना के जहाजों के मिसाइल सिस्टम के स्पेयर पार्ट्स की सप्लाई से जुड़े हैं।
- रेट-सेंसिटिव स्टॉक्स (बैंक, ऑटो, रियल एस्टेट): RBI की दरों में कटौती की उम्मीद के चलते इन सेक्टरों में हलचल देखी जा सकती है। अगर रेपो रेट में कटौती होती है,तो इन सेक्टरों को सीधा फायदा मिल सकता है।
- कोल इंडिया: कंपनी ने इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कॉर्पोरेशन के साथ कोयला परिवहन के लिए रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने का समझौता किया है।
- JSW एनर्जी: कंपनी ने महाराष्ट्र में 281 मेगावॉट का रिन्युएबल प्रोजेक्ट (215 MW सोलर और 66 MW विंड पावर) चालू किया है। इससे कंपनी को पीक सीजन में फायदा मिलेगा।
- LIC: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने रामकृष्णन चंदर को अपना नया चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर (CIO) नियुक्त किया है। ये नियुक्ति 5 जून से प्रभावी हुई है।
- NALCO: नेशनल एल्युमिनियम कंपनी ने ₹30,000 करोड़ की स्मेल्टर एक्सपांशन योजना को लेकर कहा कि यह योजना जारी है और किसी तरह की रोक नहीं लगी है।
- IREDA: सरकारी कंपनी IREDA ने ₹5,000 करोड़ तक QIP (Qualified Institutional Placement) के ज़रिए फंड जुटाने को मंजूरी दी है। बेस प्राइस ₹173.83 प्रति शेयर तय किया गया है।
- Tejas Networks: कंपनी को भारत सरकार की PLI स्कीम के तहत ₹122.96 करोड़ की पहली किश्त मिली है, जो पात्र राशि का 85% है।
- Rama Steel: कंपनी ने 225 MW के सोलर प्रोजेक्ट में निवेश की घोषणा की है, जो PM-कुसुम योजना के तहत होगा।
- R Systems International: कंपनी ने नोएडा स्थित सेक्टर-59 की जमीन और संपत्तियों को ₹50.5 करोड़ में बेचने का करार किया है।
आज निवेशकों को RBI के फैसले और इन खबरों के आधार पर स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है।