मिडकैप निफ्टी में मौजूदा गिरावट और तकनीकी कमजोरी को देखते हुए, HDFC सिक्योरिटीज ने एक खास ऑप्शन ट्रेडिंग रणनीति "बेयर स्प्रेड" की सलाह दी है। यह रणनीति सिर्फ 6 दिन में, 26 जून की एक्सपायरी तक ₹5,160 के निवेश पर ₹6,840 तक का मुनाफा दिला सकती है।
क्या है Bear Spread रणनीति?
HDFC सिक्योरिटीज के डेरिवेटिव विश्लेषक नंदिश शाह के अनुसार "बेयर स्प्रेड" एक सीमित जोखिम वाली रणनीति है,जिसे बाजार में गिरावट की उम्मीद होने पर अपनाया जाता है। इसमें दो अलग -अलग पुट ऑप्शन का इस्तेमाल होता है:
- पुट ऑप्शन खरीदना: निवेशक को 12,700 के स्ट्राइक प्राइस वाला पुट ऑप्शन ₹143 में खरीदना होगा।
- पुट ऑप्शन बेचना: साथ ही, 12,600 के स्ट्राइक प्राइस वाला पुट ऑप्शन ₹100 में बेचना होगा।
ये दोनों ऑप्शन 26 जून को एक्सपायर होंगे। इस तरह, प्रति यूनिट लागत ₹43 (₹143 - ₹100) होती है।चूंकि मिडकैप निफ्टी का एक लॉट 120 यूनिट का होता है, इसलिए इस रणनीति को अपनाने का कुल खर्च ₹5,160 आता है।
लाभ और नुकसान का संतुलन
यह रणनीति निवेशकों को ₹6,840 तक अधिकतम मुनाफा डे सकती है,बशर्ते की 26 जून को मिडकैप निफ्टी का क्लोजिग स्तर 12,600 या उससे नीचे रहे।
- ब्रेकईवन स्तर: इस रणनीति का ब्रेकईवन स्तर 12,657 है, जिसका मतलब है कि इस स्तर से नीचे जाने पर ही मुनाफ़ा मिलना शुरू होगा।
- जोखिम-इनाम अनुपात: इस रणनीति का जोखिम और रिवॉर्ड अनुपात 1:1.33 का है।
- मार्जिन: इसे अपनाने के लिए लगभग ₹31,000 के मार्जिन की आवश्यकता हो सकती है।
मिडकैप निफ्टी में गिरावट के तकनीकी संकेत
HDFC सिक्योरिटीज की रिपोर्ट में मिडकैप निफ्टी में गिरावट के कई तकनीकी संकेत बताए गए हैं:
- ओपन इंटरेस्ट और गिरावट: 19 जून को मिडकैप निफ्टी फ्यूचर्स में ओपन इंटरेस्ट में 5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि उसी दिन इंडेक्स में 1.7% की गिरावट आई। यह संकेत देता है कि बाजार में शॉर्ट पोजीशन बन रही है और निवेशक गिरावट की उम्मीद कर रहे हैं।
- मूविंग एवरेज से नीचे: इंडेक्स अपने 5 और 20 दिन के क्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के नीचे ट्रेड कर रहा है, जो शॉर्ट टर्म में कमजोरी को दर्शाता है।
- ट्रेंडलाइन ब्रेकडाउन: मिडकैप निफ्टी ने 7 अप्रैल और 13 जून के निचले स्तरों को जोड़ने वाली ऊपर जाती ट्रेंडलाइन को नीचे की ओर तोड़ दिया है। यह ब्रेकडाउन गिरावट का एक साफ़ संकेत है।
- कॉल राइटिंग का दबाव: इंडेक्स के 12,900 और 13,000 स्तरों पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिली है, जिससे पुट कॉल रेश्यो 0.93 से घटकर 0.77 पर आ गया है। यह भी दर्शाता है कि बाजार में ऊपर की ओर तेजी की संभावना कंजोरत पड़ गई है।
20% रिटर्न पर मुनाफ़ा बुक करने की सलाह
विशेषज्ञों की राय है कि जब इस रणनीति से 20 प्रतिशत या उससे अधिक का रिटर्न मिल जाए तो मुनाफा बुक कर लेना समझदारी होगी। इससे निवेशक कम जोखिम में अपने लाभ को सुरक्षित रख सकते हैं।