पोर्टफोलियो का स्टार! रेखा झुनझुनवाला के इस शेयर ने 13 महीने में दिया 100% से ज़्यादा रिटर्न

बाजार में कमजोरी के बावजूद,दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल डिजिटल एंटरटेनमेंट कंपनी नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पिछले 13 महीनों में इस शेयर ने निवेशकों को 121% का शानदार रिटर्न दिया है। शुक्रवार को स्टॉक 7.5% उछलकर ₹1,340 तक पहुँच गया,जो पिछले तीन सालों का सबसे ऊंचा स्तर है जब बाजार काफी कमजोर रहा। 

बाज़ार के उलट नज़ारा का कमाल

नजारा का शेयर मई 2022 के बाद अपने सबसे ऊंचे भाव पर ट्रेड कर रहा है। 

  • साल 2025 का प्रदर्शन: 2025 में अब तक नजारा का शेयर 32% चुका है, जबकि इसी अवधि में बीएसई सेंसेक्स केवल 3% बढ़ा है। 
  • 13 महीने में उछाल: 13 मई 2024 को शेयर ₹607.30 पर था, जो अब 121% बढ़कर ₹1,340 तक पहुंच गया है। 
  • शुक्रवार की क्लोजिंग : शुक्रवार को नजारा को शेयर 6% की बढ़त के साथ ₹1,321 पर बंद हुआ,जबकि बीएसई सेंसेक्स में 0.70% की गिरावट आई। 
  • भारी ट्रेडिंग : एनएसई और बीएसई पर कुल 60.2 लाख से ज्यादा शेयरों का सौदा हुआ, जो कंपनी के कुल शेयरों का लगभग 6.87% है। 

दमदार तिमाही नतीजे और अधिग्रहण

नज़ारा टेक्नोलॉजीज का प्रदर्शन हाल के समय में काफ़ी मज़बूत रहा है:

  • Q4FY25 नतीजे: जनवरी से मार्च 2025 की तिमाही (Q4FY25) में नज़ारा का रेवेन्यू 95% बढ़कर ₹520.2 करोड़ पर पहुँच गया, जबकि EBITDA 74% की तेज़ी के साथ ₹51 करोड़ रहा।
  • ग्रोथ ड्राइवर्स: कंपनी ने बताया कि यह बढ़त मुख्य रूप से Fusebox और Animal Jam जैसे गेम्स से आई। साथ ही, Kiddopia में बेहतर प्रॉफ़िट मार्जिन और AI व एनालिटिक्स सेंटर ने भी फ़ायदा पहुँचाया।
  • भविष्य की योजना: कंपनी ने बताया कि आने वाला वित्त वर्ष 2026 उसके लिए अहम होगा, क्योंकि हाई-मार्जिन वाले गेमिंग वर्टिकल्स की हिस्सेदारी बढ़ने वाली है।

यूके की कंपनी Curv Digital Entertainment Ltd का अधिग्रहण: नजारा टेक ने यूके की गेमिंग कंपनी Curve Digital Entertainment Ltd को ₹247 करोड़ में खरीद लिया है। यह कंपनी PC और कंसोल गेम्स के लिए जानी जाती है और अमेरिका, यूरोप और एशिया जैसे बाज़ारों में इसकी मज़बूत मौजूदगी है। कंपनी का मानना है कि इस डील से वह $100 अरब डॉलर की ग्लोबल गेमिंग इंडस्ट्री में अपना दबदबा बना सकेगी। नज़ारा UK ने 11 जून 2025 को इस डील को पूरी तरह से कम्प्लीट कर लिया।

कंपनी के बारे में

नजारा टेक्नोलॉजीज भारत की इकलौती लिस्टेड गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स कमनी है। इसके बाद NODWIN Gaming, Sportskeeda और Pro Football Network जैसे बड़े ब्रांड्स हैं। कंपनी की मौजूदगी भारत, अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में है।