आज इन 15 शेयरों पर रखें पैनी नज़र: वैश्विक तेजी के बीच टाटा स्टील, टोरेंट फार्मा और अदाणी ग्रुप सहित कई स्टॉक्स फोकस में

अमेरिकी वॉल स्ट्रीट पर शुक्रवार को रिकॉर्ड कालॉजिंग के बाद एशियाई बाजारों में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिख सकता है। जापान का निक्केई 1.7% ऊपर रहा, आस्ट्रेलिया का ASX20 0.2% चढ़ा और कोरिया का कोस्पी 0.85% मजबूत हुआ। सुबह गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 20 पॉइंट ऊपर 25,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत है। 

आज निवेशकों की नजर भारत में मई महीने के इंडस्ट्रियल और मैन्युफैक्चरिंग डेटा पर रहेगी। इसके अलावा, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड डील्स और चीन के जून महीने के मैन्युफैक्चरिंग डेटा भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

आज 30 जून को ये 15 स्टॉक्स खास फोकस में रहेंगे:

  • टाटा स्टील: कंपनी को GST डिपार्टमेंट से ₹1,007.54 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है, जिसमें FY2018-19 से FY2022-23 के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल का आरोप है।
  • टोरेंट फार्मा: फार्मा सेक्टर में एक बड़े सौदे के तहत, टॉरंट फार्मास्युटिकल्स JB केमिकल्स में 46.39% कंट्रोलिंग हिस्सेदारी ₹11,917 करोड़ में खरीदेगी। कंपनी ₹1,639.18 प्रति शेयर के भाव पर 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी।
  • अदाणी ग्रुप: अमेरिका की SEC ने न्यूयॉर्क कोर्ट को बताया कि गौतम अदाणी और सागर अदाणी को सितंबर 2021 में ₹175 मिलियन फंड जुटाने में अमेरिकी कानून के उल्लंघन से जुड़े मामले में अभी तक समन और केस की कॉपी नहीं मिली है।
  • टीटागढ़ रेल:  टीटागढ़ रेल सिस्टम और उसकी सहयोगी कंपनी को पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए ₹430.53 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिसमें 12 इलेक्ट्रिक ट्रेन यूनिट्स का निर्माण एयर स्टाफ ट्रेनिंग शामिल है। 
  • BHEL (बीएचईएल): भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को अदाणी पावर से छह थर्मल यूनिट्स (प्रत्येक 800 मेगावॉट) बनाने का ₹6,500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। 
  • RVNL : रेल विकास निगम लिमिटेड ने दक्षिण मध्य रेलवे के दुव्वाड़ा-राजमुंद्री और सामलकोट -काकीनाड़ा पोर्ट सेक्शन में ₹213.22 करोड़ के बिजली सप्लाई सिस्टम (OHE)  अपग्रेड प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। 
  • एनटीपीसी: कंपनी की ग्रीन एनर्जी सब्सिडियरी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में अपने 220 मेगावॉट के सोलर प्रोजेक्ट की अंतिम 120 मेगावॉट क्षमता को शुरू कर दिया है। 
  • TVS होल्डिंग्स: कंपनी ने होम क्रेडिट इंडिया में ₹10 के 94.60 मिलियन शेयर सब्सक्राइब किए हैं, जिसके बाद भी कंपनी की हिस्सेदारी 81.04% बनी हुई है।
  • गुजरात इंडस्ट्रीज पावर: इस स्मॉल-कैप कंपनी ने कच्छ के खवड़ा इलाके में अपने 600 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट का 105 मेगावॉट हिस्सा शुरू कर दिया है।
  • वारी एनर्जी: वारी एनर्जी की अमेरिकी सब्सिडियरी को अमेरिका के एक डेवलपर से 540 मेगावॉट के सोलर मॉड्यूल की सप्लाई का बड़ा ऑर्डर मिला है।
  • सुजलॉन एनर्जी: SEBI ने सुजलॉन एनर्जी के खिलाफ 2022 में शुरू की गई जांच बंद कर दी है, क्योंकि कोई अनियमितता के सबूत नहीं मिले।
  • ITD सेमेंटेशन: ITD Cementation इंडिया को ₹580 करोड़ (67.4 मिलियन डॉलर) का एक अंतरराष्ट्रीय मरीन कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
  • भारत फ़ोर्ज: बाबा कल्याणी की बहन सुगंधा हिरेमठ ने गौरीशंकर कल्याणी पर पारिवारिक संपत्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है, जो HUF स्ट्रक्चर से जुड़ा मामला है। 
  • मझगांव डॉक: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने श्रीलंका की कोलंबो डॉकयार्ड पिएलसी में ₹452 करोड़ (52.96 मिलियन डॉलर) में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी लेने को मंजूरी दी है। 
  • एशियन पेंट्स: जस्व पेंट्स के अक्जो नोबेल को खरीदने के बाद एशियन पेंट्स ने भी "White Teak" चलाने वाली कंपनी में बची हुई 40% हिस्सेदारी ₹188 करोड़ में खरीद ली है।