भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही ₹20 मूल्य के नए नोट जारी करेगा, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। ये नोट महात्मा गांधी (नई ) श्रृंखला के होंगे और इंका डिजाइन पहले से चल रहे ₹20 के नोटों जैसा ही रहेगा। 

पुराने नोट भी वैध :

RBI ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए सभी ₹20 के नोट, चाहे उन पर किसी भी गवर्नर के हस्ताक्षर हों, पूरी तरह से वैध और लेनदेन में इस्तेमाल करने योग्य रहेंगे। नए नोटों का जारी होना एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है और इसका पुराने नोटों कि वैधता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा । 

सभी नोट वैध :

भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के अनुसार RBI द्वारा जारी किए गए सभी नोट तब तक वैध माने जाते हैं, जब तक उन्हे आधिकारिक रूप से चलन से बाहर नहीं किया जाता। ₹1 का नोट, जो भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है। ये नोट भी कानूनी रूप से मान्य है। 

नोट और सिक्के कहाँ छपते हैं :

नोटों कि छपाई नाशिक,देवास,मैसूर और सालबोनी में होती है, जबकि सिक्कों कि ढलाई मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता , और नोएडा में होती है ,RBI नगदी के भंडारण और वितरण के लिए देशभर के कुछ बैंकों को करेंसी चेस्ट चलाने कि जिम्मेदारी दी है। 28 फरवरी 2025 तक देश में 2,691 करेंसी चेस्ट कम कर रहे थे।