PNB FD की नई ब्याज दरें (14 मई 2025 से): ₹5 लाख पर 5-10 साल में कितनी कमाई?
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बार फिर अपनी ₹3 करोड़ से कम की रिटेल फिक्स्ड़ डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बदलाव 1 मई 2025 को हुई पिछली कटौती के कुछ हफ्तों बाद 14 मई 2025 से लागू हो गया है। अब सामान्य ग्राहकों को PNB की एफ़डी पर 3.50% से लेकर 7.10% तक ब्याज मिलेगा। सबसे अधिक ब्याज 7.0% की दर से 390 दिनों की FD पर दिया जा रहा है। PNB अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 3.50% से 7%तक ब्याज देगा।
₹5 लाख की FD पर 5-10 साल में ब्याज की कमाई का अनुमान:
- 5 साल से 1894 दिन की FD: सामान्य नागरिकों को इस अवधि के लिए 6.00%वार्षिक ब्याज दर मिलेगी। ₹5 लाख की FD पर मैच्योरिटी राशि लगभग ₹6,67,600 होगी। सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.80% की दर से लगभग ₹6,99,750 मिलेंगे।
- 1895 दिन की FD: इस खास अवधि की FD पर सामान्य नागरिकों को 5.85% की ब्याज दर मिलेगी, जिससे ₹5 लाख की FD पर मैच्योरिटी राशि लगभग ₹6,67,600 होगी।सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.80% की दर से लगभग ₹6,93,050 मिलेंगे।
- 1896 दिन से 10 साल तक की FD:इस अवधि की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.00% की ब्याज दर मिलेगा,और ₹5 लाख की FD पर मैच्योरिटी राशि लगभग ₹6,76,100 होगी। सीनियर और सुपर सीनियर सिटीजन को 6.80% की दर से लगभग ₹7,01,350 मिलेंगे।