1 जुलाई से बदलेंगे कई बैंकिंग नियम: ATM और डेबिट कार्ड से जुड़े चार्ज होंगे महंगे

अगर आप HDFC Bank और ICICI Bank के ग्राहक हैं, तो 1 जुलाई 2025 से आपकी जेब पर थोड़ा अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। इन दोनों बड़े निजी बैंकों ने अपनी कुछ सेवाओं पर लगने वाले शुल्क में बदलाव किए हैं।

ICICI Bank के नए नियम: ATM, IMPS और अन्य सेवाओं पर चार्ज

ICICI बैंक ने ATM ट्रांजेक्शन, IMPS (तत्काल भुगतान सेवा) और कुछ अन्य बैंकिंग सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है:

ATM ट्रांजेक्शन पर नया चार्ज:

  • मेट्रो शहरों में: हर महीने 3 ट्रांजेक्शन मुफ्त मिलेंगे।
  • गैर-मेट्रो शहरों में: हर महीने 5 ट्रांजेक्शन मुफ्त होंगे
  • इसके बाद अगर आप पैसे निकालते हैं (फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन), तो ₹23 प्रति ट्रांजेक्शन देना होगा (पहले यह ₹21 था)।
  • अगर आप सिर्फ बैलेंस चेक या अन्य नॉन-फाइनेंशियल काम करते हैं, तो ₹8.5 प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा।
IMPS (तत्काल भुगतान सेवा) के जरिए पैसे भेजने पर चार्ज:

₹1,000 तक: ₹2.50 प्रति ट्रांजेक्शन
₹1,000 से ₹1 लाख तक: ₹5 प्रति ट्रांजेक्शन
₹1 लाख से ₹5 लाख तक: ₹15 प्रति ट्रांजेक्शन ध्यान दें: ये सभी चार्ज टैक्स के बिना हैं, यानि टैक्स अलग से जोड़ा जाएगा।

नकद निकासी पर चार्ज:
  • ग्राहकों को हर महीने केवल तीन बार मुफ्त कैश निकालने की सुविधा मिलेगी। इसके बाद हर बार नकद निकालने पर ₹150 का शुल्क देना होगा। 
  • अगर आप एक महीने में ₹1 लाख से ज़्यादा कैश निकालते हैं, तो आपको हर ₹1,000 पर ₹3.5 या ₹150 (जो ज़्यादा हो) का चार्ज देना पड़ेगा।
  • डेबिट कार्ड पर चार्ज:
  • साधारण डेबिट कार्ड के लिए सालाना शुल्क ₹300 है। 
  • ग्रामीण इलाकों के ग्राहकों के लिए यह सालाना चार्ज ₹150 रखा गया है।
  • अगर कार्ड खो जाता है या खराब हो जाता है, तो नया कार्ड लेने पर ₹300 का शुल्क देना होगा।

    ICICI बैंक की अन्य सेवाओं पर नया शुल्क:
  • अब अगर आप ICICI बैंक में कैश डिपॉजिट, चेक जमा, डिमांड ड्राफ्ट या पे ऑर्डर बनवाते हैं, तो हर ₹1,000 पर ₹2 का शुल्क लगेगा।
  • इसमें कम से कम ₹50 और अधिकतम ₹15,000 तक का चार्ज एक लेनदेन में लग सकता है
HDFC Bank की नई क्रेडिट कार्ड पॉलिसी

HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़ी शर्तों में बदलाव किया है,जिससे कुछ खास ट्रांजेक्शन महंगे होंगे:

  • गेमिंग ऐप्स पर खर्च: अगर आप ड्रीम11, MPL जैसे गेमिंग ऐप्स पर हर महीने ₹10,000 से ज्यादा खर्च करते हैं,तो आपको 1% एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। यह चार्ज ₹4,999 प्रति माह तक ही सीमित रहेगा और इन ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेंगे। 
  • थर्ड पार्टी वॉलेट में पैसा डालना: अगर आप Paytm, Mobikwik, Freecharge, Ola Money जैसे थर्ड पार्टी वालेट्स में एक महीने में ₹10,000 से ज्यादा पैसे डालते हैं तो उस पर भी 1% का शुल्क लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा भी ₹4,999 प्रति माह होगी। 
किराया, फ्यूल और बिल पेमेंट पर भी चार्ज:
  • अगर आप क्रेडिट कार्ड से किराया भरते हैं तो हर लेन-देन पर 1% शुल्क लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹4,999 प्रति माह होगी।
  • फ्यूल पर ₹15,000 से ज्यादा खर्च करने पर 1% अतिरिक्त शुल्क लगेगा। 
  • अगर आप ₹50,000 से ज्यादा यूटिलिटी बिल (बिजली-पानी-गैस) चुकते हैं, तो उस पर भी 1% चार्ज लगेगा। 

ये बदलाव 1 जुलाई से लागू होंगे, इसलिए इन बैंकों के ग्राहकों को अपनी लेनदेन की आदतों पर ध्यान देना होगा।